Breaking News

अविवाहित युवक की जमीन हड़पना चाहते हैं दो भाई और भौजाई

Spread the love

अविवाहित युवक की जमीन हड़पना चाहते हैं दो भाई और भौजाई
पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र जान मारने व घर से निकालने की धमकी देना लगाया आरोप

कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अविवाहित युवक ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके दो भाई और भौजाई उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं और जान से मारने व घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी कुंदनलाल पुत्र मंगलीराम ने मंगलवार को कुंवर गांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि वह अविवाहित है उसकी शादी नहीं हुई है उसके दो भाई और भौजाई दोनों उसके हिस्से की जमीन व घर बांटकर नहीं दे रहे हैं वह जब हिस्सा मांगता है तो दोनों गन्दी गन्दी गालियां व जान मारने व घर से निकालने की धमकी देते हैं ।उसके एक भाई बरेली के गांव सेंधा में रहते हैं वह भी हिस्सा नहीं दे रहे हैं जान मारने की धमकी देते हैं
कुंदनलाल ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बलराम श्रीवास्तव को प्रथम गीत गुलमोहर सम्मान-2026 आचमन फाउंडेशन की ‘गीत निशा’ में गूंजे सुर

Spread the loveबदायूँ। साहित्य, संस्कृति और कला को समर्पित संस्था ‘आचमन फाउंडेशन’ के तत्वावधान में …