Breaking News

ऑपरेशन दहन के तहत 3660 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

Spread the love

ऑपरेशन दहन के तहत 3660 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

बदायूं पुलिस ने तीन चरणों में की कार्रवाई, इन्सीनरेटर में जलाकर किया विनिष्टीकरण

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत बदायूं पुलिस ने अब तक कुल 3660.773 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया है। रविवार को तीसरे चरण में 2188.196 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट कराया गया। इससे पूर्व 28 अप्रैल को 609.194 किलोग्राम तथा 12 मई को 863.383 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया जा चुका था।

रविवार को नष्ट किए गए मादक पदार्थों में डोडा, स्मैक, गांजा, नशीली गोलियां, सुल्फा, हेरोइन, ब्राउन शुगर, नशीला पाउडर तथा अफीम शामिल रहे। पुलिस के अनुसार सबसे अधिक मात्रा स्मैक की रही।

मादक पदार्थों के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई बरेली स्थित एनविराड मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड में निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई। पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उच्च क्षमता वाले इन्सीनरेटर के माध्यम से सभी मादक पदार्थों को भस्मीभूत किया गया।

पुलिस विभाग के अनुसार संपूर्ण प्रक्रिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ड्रग डिस्पोजल कमेटी तथा पुलिस उपाधीक्षक सुनील अहलावत की निगरानी में पारदर्शी ढंग से पूरी कराई गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!