Breaking News

मेंथा टैंक हादसे में मृत युवकों के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता

Spread the love

बिसौली, 6 जून (संवाददाता)। मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत की सूचना पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल गांव सुरैनी पापड़ी पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को गांव सुरैनी पापड़ी निवासी मेंथा कारोबारी बट्टू सिंह के पुत्र जयवीर यादव और राजेश यादव की मेंथा टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे में बेहोश हुए तीसरे पुत्र मनवीर यादव का उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के साथ मृतकों के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) से फोन पर वार्ता कर मृतकों के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ योजना, विधवा पेंशन तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

श्री यादव ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है और प्रशासन को पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियां, जिला सचिव राजीव पटेल, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।संवाददाता :


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की बैठक सम्पन्न, वेद प्रकाश गुप्ता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the loveबदायूँ। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में शक्ति टेंट हाउस परिसर में …

error: Content is protected !!