Breaking News

फर्जी बैनामे का बड़ा खेल बेनकाब, जमीन हड़पने वाले 4 आरोपी दबोचे

Spread the love


फर्जी महिला और नकली आधार कार्ड के जरिए कराया था बैनामा, एसएसपी के अभियान में पुलिस को मिली सफलता; अलग-अलग थानों से 6 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

संवाददाता : गोविंद देवल, बदायूं

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फर्जी महिला खड़ी कर और नकली आधार कार्ड तैयार कर जमीन का बैनामा अपने नाम कराने का आरोप है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को दातागंज थाना पुलिस ने बरेली तिराहा कस्बा दातागंज से कदीर खां, मुस्ताक खान निवासी ग्राम भुंडी थाना उसहैत तथा लालाराम और प्रेमपाल निवासी ग्राम कलक्टरगंज थाना उसावा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक महिला की जगह दूसरी महिला को प्रस्तुत कर वादिनी का फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसकी जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया था।

इस संबंध में थाना दातागंज में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया गया।

वांछित दो आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

उधर, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत उसहैत थाना पुलिस ने अनिल कुमार कश्यप और आरती को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी न्यायालय के समक्ष पेश किया।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चार लोगों को गिरफ्तार किया। बिसौली थाना पुलिस ने मोहरपाल को हिरासत में लिया, जबकि वजीरगंज थाना पुलिस ने वीर सिंह, अमनेन्द्र उर्फ पिंकू और रविंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवागत बीएसए नवीन कुमार से मिला जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण की मांग

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ बदायूँ …

error: Content is protected !!