Breaking News

मुख्यमंत्री योगी से डॉ॰ संजय निषाद नें की शिष्टाचार मुलाकात*

Spread the love

*
__________________________

*लखनऊ*। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार निषाद ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान डॉ. निषाद ने जनहित एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु विशेष जांच दल (SIT) गठित कर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग संबंधी पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। साथ ही निषाद-बिंद समाज की भावनाओं एवं मांगों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त जौनपुर के स्व0 आजाद बिंद हत्याकांड में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

डॉ. निषाद ने मझवार-तुरैहा आरक्षण के संबंध में विपक्षी दलों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे भ्रम एवं दुष्प्रचार पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से साकारात्मक पहल आग्रह भी मुख्यमंत्री से किया।

इसके साथ ही चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र के नई बाजार में नाली निर्माण एवं जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग संबंधी पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

इसके अतिरिक्त केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा मछुआ समाज के उत्थान एवं कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मत्स्य विभाग की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक अधिकतम लाभ पहुंचाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!