Breaking News

मंसूरपुर मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौ चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। थाना स्वार पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर नौ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक रामपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत रविवार को थाना स्वार पुलिस मंसूरपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों के साथ रोक लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विशाल उर्फ शाहरूख निवासी बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर, पारस निवासी कनौरी थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंह नगर तथा एक किशोर निवासी काशीपुर बताए।
जांच के दौरान बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक थाना स्वार में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रहमतगंज के निकट एक खंडहर से सात और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।
पुलिस के अनुसार अधिकांश मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेटें गायब थीं और कुछ वाहनों के चेसिस नंबर भी स्पष्ट रूप से पढ़े नहीं जा सके। बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर और बजाज प्लेटिना समेत कुल नौ मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान करने और अन्य चोरी की घटनाओं से उनका संबंध खंगालने में जुटी है।
थाना स्वार में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई पूरी कर ली है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोहनपाल सिंह, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल अश्वनी कुमार शामिल रहे।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद किया

Spread the loveबदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप …

error: Content is protected !!