Breaking News

ब्यूटी पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को तहरीर

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। पट्टी कला क्षेत्र के गांव घोसीपुरा निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने युवक पर पार्लर में घुसकर छेड़छाड़ और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
घोसीपुरा निवासी युवती का गांधीनगर मोहल्ले में रामपुर तिराहे के पास ब्यूटी पार्लर संचालित है। आरोप है कि रविवार को वह पार्लर में अकेली मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से वहां पहुंचा और पार्लर में घुस आया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विरोध करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर आया। युवती ने शोर मचाकर किसी तरह खुद को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता का भाई भी मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश शुरू की।
पीड़िता का आरोप है कि तलाश के दौरान युवक एक दूध डेयरी में जाकर छिप गया, जहां डेयरी संचालक ने उसके वहां न होने की बात कहकर उसे बचाने का प्रयास किया। महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

Spread the loveबदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर …