Breaking News

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ई-रिक्शा किराया सूची जारी

Spread the love

8, 9 और 10 जून को होने वाली परीक्षा के अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा, परीक्षा केंद्रों तक तय किराए पर पहुंचेंगे ई-रिक्शा

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने ई-रिक्शा किराया सूची जारी कर दी है। यह व्यवस्था 8 जून, 9 जून और 10 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान लागू रहेगी।

जारी सूची के अनुसार रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए ई-रिक्शा का किराया निर्धारित किया गया है। किराया दूरी के आधार पर 10 रुपये से 20 रुपये तक तय किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों से अधिक किराया न वसूला जा सके और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सूची में राजकीय महिला महाविद्यालय, मिश्ले देवी महिला महाविद्यालय, हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, एनएमएस दास कॉलेज, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, हाजरा महिला इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज तथा पर्वती आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज समेत कुल 15 परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

प्रशासन ने ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित किराया सूची का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से भी अपील की गई है कि वे तय किराए से अधिक भुगतान न करें और किसी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

प्रमुख किराया

0.5 से 2 किलोमीटर दूरी वाले केंद्रों के लिए किराया : 10 रुपये

3 से 4 किलोमीटर दूरी वाले केंद्रों के लिए किराया : 15 रुपये

5 किलोमीटर दूरी वाले केंद्रों के लिए किराया : 20 रुपये

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने परिवहन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम ने सराहे फ्यूचर लीडर्स स्कूल के विद्यार्थियों के पर्यावरण संरक्षण मॉडल

Spread the loveविश्व पर्यावरण दिवस पर उझानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने प्रदर्शित की …

error: Content is protected !!