Breaking News

ग्राम जगत में महा मुकाबला: 16 वर्षीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में उमड़ा #जनसैलाब

Spread the love

ग्राम जगत में महा मुकाबला: 16 वर्षीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में उमड़ा #जनसैलाब, कुंदननगला बनी विजेता जगत बनी उप_विजेता

जगत (बदायूं)। ग्राम जगत में आयोजित 16 वर्षीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। फाइनल में जगत और कुंदननगला की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दियजगत

कड़े संघर्ष के बाद कुंदननगरला की टीम ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि जगत की टीम उपविजेता रही। मैच के दौरान हर रन और हर विकेट पर दर्शकों का उत्साह चरम पर देखने को मिला।

इस महा मुकाबले को देखने के लिए बमनी, सलेमपुर, बेहटा, बमनी, बदायूं, कुतरई और जगत सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा और देर रात तक लोगों का उत्साह बना रहा।

मैच के दौरान ग्राम जगत के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल आयोजन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया।

प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी सुखपाल ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है।

विजेता टीम: कुंदननगला
उपविजेता टीम: जगत


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नारी शक्ति और सुशासन की प्रतीक का कार्यक्रम रोकना भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता: आशीष यादव

Spread the love अहिल्याबाई होलकर जयंती कार्यक्रम पर रोक, सपा ने बताया भाजपा का तुगलकी …

error: Content is protected !!