Breaking News

बेटी के जन्मदिन पर बहा मानवता का रक्त, CM योगी के जन्मदिवस पर लगा पांचवां रक्तदान शिविर

Spread the love

14वीं बार रक्तदान कर अधिवक्ता मोहित पांडेय ने पेश की मिसाल, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। बेटी मीशिका गुप्ता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी लवकेश गुप्ता द्वारा आयोजित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण बन गया। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित बदायूं चेरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया। इस अवसर पर लवकेश गुप्ता समेत कई समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

शिविर में शहर के अधिवक्ता मोहित पांडेय आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने 14वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उनका कहना था कि रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक होता है, बल्कि इससे शरीर भी स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

समाजसेवी लवकेश गुप्ता ने बताया कि बेटी मीशिका के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाने की परंपरा पिछले पांच वर्षों से लगातार जारी है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी परिवार की खुशियां बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

शिविर में मनोज राठौर, अरुण राठौर, ज्योति गुप्ता, जयंत माथुर, आयुष गुप्ता, सौरभ साहू, रिंकू कुमार, निर्दोष शर्मा, आलोक शर्मा, अमित वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और यह ऐसा दान है जो सीधे किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बनता है। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जन्माष्टमी पर अस्थाई गौ आश्रय स्थल में श्रद्धा के साथ हुआ गौ पूजन

Spread the loveसहसवान, बदायूं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत कोल्हाई स्थित अस्थाई …