Breaking News

तहसील प्रशासन ने खनन माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। लगातार मिल रही शिकायतों और पर्यावरण को हो रहे नुकसान को देखते हुए तहसील प्रशासन ने खनन माफियाओं के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ दिया है। प्रशासन की इस शक्ति से अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
तहसील क्षेत्र के कई गाँवों में खाकी की सांठ गांठ से दिन रात चल रहा है। जहां शाम ढलते ही खनन माफियाओं का साम्राज्य जाग जाता है। एसडीएम, आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने छापामार कार्यवाही की। नायब तहसीलदार की गाड़ी देखकर खनन माफिया अवैध खनन स्थल पर वाहन छोड़कर भाग निकले। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह एवं नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने एक वार्ता में कहा कि अवैध खनन स्थल की पैमाइश कराकर आकलन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अवैध खनन करने – कराने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, इस मामले में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील प्रशासन जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू हॉस्पिटल की ओर से शवों के बेहतर संरक्षण को खुला माॅडर्न मोर्चुरी कोल्ड रूम

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों एवम् …

error: Content is protected !!