Breaking News

बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू

Spread the love

बिसौली। सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर जमा न करने वाले डिफाल्टर बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस दौरान राकेश बाबू, अलबेले सिंह, अरविन्द एवं सुरेंद्र सिंह आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार मो. हारिस खान और पीएनबी शाखा बिसौली के प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा के नेतृत्व में बैंक व राजस्व टीम ने बड़े बकायादारों के विरुद्ध अभियान चलाया। बैंक व तहसील प्रशासन की कार्यवाही से बकायादारों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार मो. हारिस खान ने बताया कि एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी एवं तहसीलदार के निर्देश पर क्षेत्र में बसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अन्य बकायादारों को भी नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है, कि समय रहते बकाया राशि जमा कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ भी आरसी की कार्रवाई कर संपत्ति जब्त और कुर्क की करवाई की जाएगी। इस दौरान पीएनबी के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने बकायादारों को आगाह किया कि अगर समय पर कर्ज नहीं चुकाया गया तो तहसील प्रशासन द्वारा संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस दौरान अंकित शर्मा, आकाश कुमार, संग्रह अमीन कुंवरपाल, अवधेश कुमार, कौशल कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …