Breaking News

फिट इंडिया के ज़ुनून के संग ऊर्जावान रेसर ज़ैनुल के नेतृत्व में दस किमी की साइकिल राइड

Spread the love

विश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल राइड को एसपी सिटी श्री रणविजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी, संडे ऑन साइकिल राइड में एसपी सिटी के संग समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह भी हुए शामिल


मुरादाबाद। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल आबिदीन के नेतृत्व में भव्य संडे ऑन साइकिल राइडिंग को एसपी सिटी श्री रणविजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्मार्ट सिटी ऑफिस से रवाना किया। इस सुअवसर पर अपर नगर आयुक्त, समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह,राज्य साइक्लिंग कोच सैयद खुर्शीद अली, सैयद मरदान, वरिष्ठ साइक्लिस्ट सैयद खालिद की विशेष रूप से मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है, राइडिंग का उद्देश्य लोगों को फिटनेस, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण ,साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना है। इस राइडिंग में 75 वर्षीय नौबत सिंह पहलवान आकर्षण के केंद्र रहे।फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल आबिदीन ने कहा, विश्व साइकिल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा, नियमित साइक्लिंग से स्वास्थ्य बेहतर होता है, प्रदूषण कम होता है। ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। राइड सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया ई सर्टिफिकेट प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल ने सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों, कोचों, स्वयंसेवकों एवम् सहयोगियों का दिल की गहराइयों से आभार जताया।

लगभग 10 किलोमीटर लंबी यह राइड स्मार्ट सिटी कार्यालय से प्रारंभ होकर वार मेमोरियल तक पहुंची और पुनः स्मार्ट सिटी कार्यालय पर समाप्त हुई। राइड के दौरान प्रतिभागियों ने देश बचाएंगे, साइकिल चलाएंगे के नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और फिटनेस का संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 75 वर्षीय नौबत सिंह पहलवान ने अपनी सक्रिय भागीदारी से सभी को प्रेरित किया, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ राइड पूरी की।राज्य साइक्लिंग कोच सैयद खुर्शीद अली ने न केवल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया,बल्कि साइक्लिंग को स्वस्थ जीवन और खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शगुफ्ता, निशात अंजुम, प्राची अग्रवाल, दीपिका मेहता, मोहम्मद फहीम, नेपाल सिंह, गजाला सुल्ताना, मुस्कान, सफिया नसीम, गुंजिता पाल, मोहम्मद लाइक, फहाद, राजी उर रहमान, साहिल, अमान सिद्दीकी, मोहम्मद जीशान, अनुज गुप्ता, ध्रुव, विक्की अरोड़ा, शालू चावला, राहुल छाबड़ा, बिलाल, , अरुण कुमार, अंबिका, यवन पाल, कृष्ण कुमार, अर्जुन, युवराज, रौनक, राघव सेठी, लिज़ा, अहमद हुसैन, संस्कार, दीपल आदि सहित बड़ी संख्या में साइक्लिंग प्रेमियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त शहर के खेल प्रेमी, युवा, महिलाएं एवम् वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम से जुड़े।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!