Breaking News

हरिद्वार में सम्मानित हुए रामपुर के शिक्षक

Spread the love

राहुल मौर्य
रामपुर। प्राथमिक विद्यालय भोट बक्काल के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सक्सेना को उनके नवाचार के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर की संस्था मेरा स्कूल मेरी शान के द्वारा हरिद्वार में आयोजित इनकी सातवीं कार्यशाला के आयोजन अवसर पर दिया गया। यह संस्था सरकारी नवाचारी शिक्षकों का एक समूह है जो नवाचार और नवाचारी शिक्षकों को प्रोत्साहित करता है | इस कार्यशाला में तीसरी पुस्तक अंकुरण का भी विमोचन किया गया।

रामपुर से मोहित कुमार सक्सेना को सम्मानित किया गया उनके द्वारा किए गए कार्यों व पुस्तक में लिखे लेख मध्याहन् भोजन योजना की प्रशंसा की गई। संस्था द्वारा इनके कार्यों के लिए स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया इससे पूर्व संस्था द्वारा इनको आगरा में आयोजित छठी कार्यशाला में भी सम्मानित किया जा चुका है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया याद

Spread the loveबदायूं। संस्कृत महाविद्यालय बेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर …