Breaking News

वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Spread the love

राहुल मौर्य
मसवासी (रामपुर)। स्वार-बाजपुर मार्ग पर ई-रिक्शा चालक का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
रविवार को गांव खोद शरीफ निवासी समीर पुत्र फईम अहमद बिजारखाता से सवारियां उतारकर ई-रिक्शा से अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि मोतीपुरा के निकट गांव के ही बाइक सवार दो युवकों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। समीर द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
इसी दौरान गांव गागन नगली निवासी इंजन मिस्त्री इब्ने अली बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि मारपीट के दौरान वह भी चोटिल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर इब्ने अली के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के शानू को भी पीट दिया गया, जिससे वह घायल हो गया।
मारपीट की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!