Breaking News

मक्का से लदी पिकअप का टायर फटा, हाईवे पर पलटी गाड़ी

Spread the love

मक्का से लदी पिकअप का टायर फटा, हाईवे पर पलटी गाड़ी

मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर मक्का से लदी एक पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।मिली जानकारी के अनुसार नाधा निवासी कपिल गुरुवार सुबह 7:30 बजे के करीब अपनी मक्का की फसल पिकअप में लादकर उझानी मंडी ले जा रहे थे। तभी मुजरिया थाना क्षेत्र में आर.के. पब्लिक स्कूल से लगभग 150 मीटर आगे उझानी की ओर जाते समय अचानक पिकअप का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और मक्का से लदी पिकअप हाईवे पर पलट गई।
घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप और सड़क पर बिखरी मक्का की बोरियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मार्ग को पूरी तरह से साफ करा दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनडीपीएस एक्ट के दोषी को जुर्माना, जेल में बिताई अवधि की सजा

Spread the loveऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कुवरगांव पुलिस की प्रभावी पैरवी से मिला फैसला संवाददाता …

error: Content is protected !!