Breaking News

हकीमगंज उपचुनाव में जीत के बाद एसडीएम ने दिलाई शपथ, विकास और जनसमस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

Spread the love

वार्ड 28 के नवनिर्वाचित सभासद आफरीदी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की मौजूदगी वार्ड संख्या 28 हकीमगंज से उपचुनाव में विजयी सभासद आफरीदी ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में एसडीएम मोहित कुमार ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के दौरान एसडीएम ने नवनिर्वाचित सभासद से वार्ड की समस्याओं और नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं तथा उन्हें विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
नवनिर्वाचित सभासद आफरीदी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपचुनाव में मिले समर्थन और विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
शपथ ग्रहण समारोह में अधिकाशी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, सभासद रवि, भागदेवी भूदेवी चंदेल, प्रेमलता सिंह, लियाकत अली, ममता, राजीव नारायण रायजादा, शाजमा, मोहम्मद अनवर, अनवर खां, मनोज, किशोर, जया, जीनत बी उर्फ जीनत बेगम समेत सभी सभासद और कर्मचारी मौजद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!