Breaking News

उच्च रक्तचाप नियंत्रण अभियान के तहत इस्लामनगर थाना परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर*

Spread the love

*उच्च रक्तचाप नियंत्रण अभियान के तहत इस्लामनगर थाना परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर*

*शिविर में 35 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के जांच कर दवाई दी गई*

इस्लामनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) नियंत्रण अभियान एवं स्कैनिंग आउटरीच प्लान के तहत मंगलवार को थाना इस्लामनगर परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 17 जून से 16 जुलाई तक विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसी क्रम में थाना परिसर में आयोजित कैंप में रक्तचाप, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
शिविर में एलएमओ डॉ. शाहीन, एमपीडब्ल्यू जयवीर एवं पिंटू ने लोगों की जांच की और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया। चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से उच्च रक्तचाप के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव से बचाव तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह भी दी। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।
इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी क्षेत्र में विकास की गति: बागरपुर-सागरपुर मार्ग के लिए 78.98 लाख की धनराशि स्वीकृत

Spread the loveबिल्सी। बदायूँ जिले के बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक राहत …

error: Content is protected !!