Breaking News

पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं मानवता के विकास के लिए आवश्यक है मानव अधिकार। अजय कुमार सिंह

Spread the love

पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं मानवता के विकास के लिए आवश्यक है मानव अधिकार। अजय कुमार सिंह

जनपद बरेली _ आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि मानव अधिकार समाज की नींव हैं, जो हर व्यक्ति को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ जीने का अधिकार देते हैं। इस अधिकार की रक्षा करना न केवल सरकार का कर्तव्य है, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। ये हमें यह याद दिलाता है कि हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के प्रति प्रतिबद्ध रहना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि मानव अधिकार केवल नैतिक सिद्धांत नहीं हैं, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय शांति और विकास के लिए आवश्यक स्तंभ हैं।यह बताता है कि मानव अधिकार केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता का विषय नहीं है, बल्कि यह वैश्विक स्थिरता का आधार भी है। उन्होंने आगे कहा कि विधि और न्याय मानव अधिकारों के संवाहक हैं। हमारे संविधान ने हर नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं, लेकिन उनकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी मनुष्य जन्म से स्वतंत्र और समान अधिकारों के साथ पैदा होते हैं। उन्हें सम्मान और गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। मानव अधिकारों की यह सार्वभौमिक घोषणा अंतरराष्ट्रीय कानून का आधार है, जिसे सभी राष्ट्रों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया है। मानव अधिकार किसी सरकार का उपहार नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। यह विचार सरकारों की जिम्मेदारी और नागरिकों के अधिकारों के बीच संबंध को स्पष्ट करता है। मानव समाज के अधिकारों की रक्षा करना हर जिम्मेदार व्यक्ति का दायित्व है। आज के समय में ताकतवर समाज, कमजोर लोगों के अधिकार कुचल कर खुद को मजबूत करने के प्रयास में लगातार लगा है। अंत में उन्होंने कहा हमारा संगठन राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन ऐसे ही पीड़ितों, शोषितों, वंचितों, दबे कुचले व कमजोर लोगों के अधिकारों की रक्षा करने, उनको न्याय दिलाने व उन्हे जागरूक करने की बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!