Breaking News

अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का निधन

Spread the love

बदायूं। हिंदी दैनिक अमर प्रभात के ब्यूरो चीफ संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, पत्रकारिता जगत और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि 50 वर्षीय सुशील चतुर्वेदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार आगरा के एक अस्पताल में कराया गया था। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह करीब आठ बजे उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, पत्रकारों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सुशील चतुर्वेदी अपने पीछे पत्नी और पांच पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पांच पुत्रियों में से तीन का विवाह हो चुका है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, पत्रकार साथी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

सुशील चतुर्वेदी के निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!