Breaking News

कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी का एक्शन, वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस लाइन स्थानांतरित

Spread the love

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी हुआ आदेश

बदायूं, अमर प्रभात। जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने एक निरीक्षक का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज सुरेन्द्र कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस लाइन बदायूं में संबद्ध किया गया है। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!