Breaking News

गाय के शरीर में दिव्य गुणों का वास रहता है : आचार्यसंजीव रूप

Spread the love

*गाय के शरीर में दिव्य गुणों का वास रहता है : आचार्यसंजीव रूप*

बिल्सी, तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में गोपाष्टमी एवं महर्षि दयानंद निर्वाण दिवस मनाया गया ! इस अवसर परअंतर्राष्ट्रीय वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती नेगौ माता का सदा सम्मान किया था ! देश में गौ वंश के कटने पर उन्होंने गऊ बध बंद करने के लिए महारानी विक्टोरिया को एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करके पत्र दिया । महाराजा जयपुर महाराजा उदयपुर तथा महाराजा जोधपुर ने उनके आग्रह पर अपने राज्य में गौ बध पर प्रतिबंध लगाया था । गाय के शरीर में समस्त दिव्य गुणों का वास होता है अतः प्रत्येक घर में यथासम्भव गाय पाली जानी चाहिए ! गौ घृत रसायन है गौ दुग्ध अमृत है ! महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली बुराइयाँ तथा कुरीतियाँ दूर करने के लिए समग्र आन्दोलन आर्य समाज के रूप में चलाया । डॉ सत्यम आर्य ने भजन गाए – मै भोली गैया हूँ । हाँ जग की मैया हूँ ।
इस अवसर पर सुखवीर सिंह , संतोष कुमारी, सरोज देवी , तृप्ति शास्त्री , अगरपाल सिंह तथा आर्य संस्कारशाला के बच्चे मौजूद रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!