Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 90; shaking: 0.026265; highlight: 1; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 0; brp_del_th: 0.0000,0.0000; brp_del_sen: 0.0000,0.0000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.4531485, 0.63256973);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (13, 0);aec_lux: 401.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 28;zeissColor: bright;

उझानी के शीतला माता धाम में सैकड़ों दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

Spread the love

भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ मनाई देव दीपावली, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

उझानी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नगर स्थित प्राचीन श्री शीतला माता धाम में श्रद्धालुओं ने भव्यता और श्रद्धा के साथ देव दीपावली उत्सव मनाया। इस दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। फूलों और दीपों से ओम एवं स्वास्तिक के आकर्षक मंगल चिन्ह और रंगोलियां सजाई गईं।

शाम को श्रद्धालुओं ने घी और तिल के तेल के दीपक जलाकर दीपदान किया। इसके बाद सुंदर भजन-कीर्तन और संकीर्तन हुआ। भगवती माता शीतला की महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

मंदिर के सेवायत श्रीश गोपाल जी ने बताया कि मान्यता है कि देव दीपावली पर देवता स्वर्ग से धरती पर आकर दीपोत्सव मनाते हैं। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। कार्तिक मास दीपदान और भगवान के नाम स्मरण का विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपों से मंदिर परिसर रोशन हुआ, उसी प्रकार प्रत्येक व्यक्ति को अपने हृदय में भक्ति और अच्छे विचारों का प्रकाश जगाना चाहिए।

आयोजन में शिव सनेही मिश्र, विष्णु गोपाल मिश्र, शिवांश मिश्र, श्रीयांश मिश्र, अरविंद शर्मा, उमेश सक्सेना, गोपाल अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जरीफनगर और मुजरिया में अभियान चलाकर 06 वारंटी व उपद्रवी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा शांति व्यवस्था बनाए …