Breaking News

जब तक मनुष्य रामकथा नहीं सुनता तब तक मोह नहीं भागता

Spread the love

जब तक मनुष्य रामकथा नहीं सुनता तब तक मोह नहीं भागता

बिल्सी के माहेश्वरी भवन में रामकथा का छठा दिन

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन रविवार को कथावाचक अयोध्यादास रामायणी ने रामचरित मानस सुनने और इसमें बताए मार्ग का अनुसरण करने का महत्व बताया। कथावाचक ने कहा कि जीवन के हर संशय का समाधान श्रीराम कथा करती है। रामचरित मानस में नौ दिन में नौ प्रश्न हैं। निर्गुण ब्रह्म सगुण कैसे हो गया, राम जन्म का कारण क्या है। प्रभु के बाल्यकाल की लीला, विवाह लीला, वनगमन लीला और राक्षसों के मारने का प्रयोजन। अयोध्या में रामराज्य अभिषेक और संतों का चरित्र। इन्हीं प्रश्नों के उत्तर नौ दिन में दिए जाते हैं। उन्होने कहा कि भक्त के हृदय में भगवान आए तो आंसू आए बिना रह नहीं सकते। भगवान का स्मरण करते रहिए। हमारे हृदय में विकारों का जो खारा जल भरा है, बाहर निकलना चाहिए। कथावाचक ने कहा कि माता सती ने अभिमान वश कूंभज ऋषि से श्री राम की कथा को नहीं सुना और श्रीराम पर संदेह किया। इसके बाद माता सती बिना बुलाए अपने पिता के यज्ञ में गई। भगवान शंकर का और अपना अपमान सहन नहीं कर सकी। योग अग्नि के द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया। कथावाचक ने इस दौरान अन्य प्रसंग भी सुनाए। यहां पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त ने कथावाचक अयोध्यादास महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर नरेन्द्र गरल, चन्द्रपाल तोष्णीवाल, विवेक राठी, मनोज वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, नीरज माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय, दुर्गेश वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ, डा.राजाबाबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जिला स्तरीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveसाइबर सुरक्षा, डिजिटल लेन-देन और सरकारी योजनाओं पर दी गई विस्तृत जानकारी संवाददाता: …

error: Content is protected !!