Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों ने बुकमार्क प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता

Spread the love


बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और साहित्यिक रुचि को प्रोत्साहित करने हेतु बुकमार्क निर्माण गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे चार्ट, ग्लिटर, रिबन, स्टिकर्स और अपनी कल्पनाशक्ति का उपयोग कर आकर्षक और प्रेरणादायक बुकमार्क बनाए। कई विद्यार्थियों ने बुकमार्क पर सुंदर चित्रों के साथ-साथ ज्ञानवर्धक व प्रेरक उद्धरण भी लिखे। इस प्रतियोगिता में
कक्षा 8 से तान्या माहेश्वरी, कक्षा7 से तमन्ना राठौर, कक्षा 6 (मेजर ध्यान चंद) से तरुण यादव कक्षा 6 (सी.वी रमन) से देव प्रताप सिंह  5 से (रविन्द्र नाथ टैगोर) से रोनित,  कक्षा 5 (भीम राव अंबेडकर) से शिवम्, कक्षा 4 (एच. जे, भाभा) से आदित्य प्रताप सिंह , कक्षा 4 (लता मंगेशकर) से मुस्कान यादव , कक्षा 4 (जे. सी. बोस) से प्रियांश सागर कक्षा 3 से (महाराणा प्रताप) से सूर्यांशी,  कक्षा 3 (रतन टाटा) से दीपक सिंह , कक्षा 2 से (लव कुश) से कृतिका चौहान , कक्षा 2 (रामानुजम) से आरवी चौधरी  कक्षा 2 (द्रोणाचार्य) से आध्या माहेश्वरी , कक्षा एक (अभिमन्यु) से काजल, कक्षा एक (एकलव्य) से रूद्र माहेश्वरी और कक्षा 1 (भरत) से आरुणि भारद्वाज स्थान पर रहें। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह  ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं बल्कि उन्हें पुस्तकों और पठन-पाठन के प्रति भी प्रेरित करती हैं। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि बुकमार्क का उपयोग करने से छात्रों में पढ़ने की आदत और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों कार्य को प्रोत्साहित करते हुए बुकमार्क का दैनिक जीवन में प्रयोग करने को कहा।  इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

NMMS परीक्षा में बदायूं के कादराबाद विद्यालय का जलवा वारिस ने 131 अंकों के साथ पाई जनपद में 7वीं रैंक, दिव्या 126 अंकों के साथ 11वें स्थान पर

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं बदायूं। बदायूं जिले में आयोजित राष्ट्रीय आय एवं …

error: Content is protected !!