Breaking News

सहसवान में शीतलहर का कहर: अलाव ही बना लोगों के लिए राहत का साधन

Spread the love

सहसवान (संवाददाता डॉ. राशिद अली खान):
उत्तर भारत के साथ-साथ सहसवान में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने दस्तक दे दी है। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठिठुरन से बचने के लिए लोग अब जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।
दुकानों और मकानों के बाहर लोग लकड़ियाँ और कोयला जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर इतना अधिक है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं। बाजारों में भी चहल-पहल कम देखी जा रही है। लोग अपने कामकाज के बीच-बीच में आग के पास बैठकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सार्वजनिक चौराहों पर प्रशासन द्वारा जलाए जाने वाले अलाव पर्याप्त नहीं हैं। अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत मिल सके।
स्थानीय निवासी फहीम और कुलदीप वर्मा ने बताया कि इस बार ठंड पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक पड़ रही है। बिना आग जलाए काम करना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों और मासूम बच्चों का ठंड में बुरा हाल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!