Breaking News

बदायूं: पुलिस लाइन में 23 जनवरी को मॉकड्रिल आयोजित, नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Spread the love

बदायूं (संवाददाता):
नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में अटल बिहारी वाजपेई सभाकक्ष में मॉकड्रिल से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉकड्रिल के आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम संचालन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
सूचना अनुसार, मॉकड्रिल 23 जनवरी 2026 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नगर बदायूं के पुलिस लाइन में शाम 6:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम की समयसीमा, सुरक्षा प्रबंध और संचालन के तरीकों पर भी बारीकी से समीक्षा की।
नगर प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से संपन्न कराया जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!