Breaking News

धोखाधड़ी से जमीन कब्जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने धोखाधड़ी कर जमीन कब्जाने के दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम नगरिया खनू, तहसील दातागंज निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र प्रताप सिंह को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ऋषिपाल सिंह थाना दातागंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/2026 (धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस) तथा मुकदमा अपराध संख्या 431/2025 (धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस) के तहत वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के पश्चात थाना दातागंज पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में भूमाफियाओं और जालसाजों पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति भंग की आशंका में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के …