*कक्षा में विकसित होता है भारत का भविष्य — प्रो. राजशरण शाही*
*********************************
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का समापन समारोह अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राजशरण शाही जी ने अपने संबोधन में कहा, “विद्यालय की कक्षा में ही भारत का भविष्य विकसित होता है।” उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया का आधार बताते हुए निरंतर ज्ञानार्जन और आत्मविकास की आवश्यकता पर बल दिया।
डॉ. अमित प्रकाश प्रोफेसर इंद्रप्रस्था यूनिवर्सिटी दिल्ली ने बदलती तकनीकों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “तकनीक को अपडेट करना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक है शिक्षकों का समय के साथ स्वयं को अपडेट रखना।” उन्होंने शैक्षणिक जगत में नवाचार और तकनीकी अनुकूलन को शिक्षक विकास का अनिवार्य अंग बताया।
दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के प्रोफेसर एवं शोध के राष्ट्रीय प्रमुख, डॉ. आलोक सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन शास्त्र परंपराएं आज भी आधुनिक ज्ञान और वैश्विक दिशा-निर्देशन में सहायक सिद्ध हो रही हैं।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सौरभ शर्मा ने स्वच्छ राजनीति में तकनीक की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि किस प्रकार डिजिटल टूल्स और तकनीकी समाधान लोकतंत्र को पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने में प्रभावशाली हो सकते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू से आमंत्रित प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार डॉ. यशवंत सिंह ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की चुनौतियों और सामाजिक समस्याओं के समाधान में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।
कुलपति महोदय प्रोफेसर विकास जी ने सफल कार्यक्रम के लिए आये हुए अतिथियों का स्वागत किया I
कार्यक्रम का सफल आयोजन विश्वविद्यालय की समर्पित आयोजन समिति द्वारा किया गया, जिसमें शामिल रहे: प्रो. यूसुफ परवेज, डॉ. शॉभित सिन्हा, ई. सौरभ कुमार, ई. मेघा अग्रवाल, एवं ई. नीता भूषण।
इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक प्रो. अपूर्व आनंद ने सभी विशिष्ट अतिथियों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी एवं अमूल्य मार्गदर्शन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
अंत में, कार्यक्रम का औपचारिक समापन प्रो. बिनीत कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
डॉ. बिनीत कुमार गुप्ता एक बहुत ही सक्रिय शोधकर्ता हैं, जो हाल ही में डीप लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते क्षेत्रों में कई शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। अपने संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने सभी वक्ताओं, आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार के लिए आवश्यक बताया।
Budaun Amarprabhat