Breaking News

उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की बैठक आहूत की गई

Spread the love

उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा द्वारा मधुबन कॉलोनी में प्रदेश महामंत्री एडवोकेट अरविन्द गुप्ता के निवास पर आज दिनांक 7.6.26 को सांय 6बजे उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के अनुमोदन पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें क्रमशः मनोज गुप्ता, अवधेश गुप्ता ,डॉक्टर बी डी गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष व मयूर गुप्ता अंश को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया तथा क्रमशः विजय गुप्ता ,विनय गुप्ता ,रजत गुप्ता ,शिव नारायण गुप्ता को जिला मंत्री नियुक्त किया गया तथा दिनेश कुमार गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने आने वाले 29 जून को भव्य तरीके से भामाशाह जयंती बनाने का आवाहन किया तथा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट अरविंद गुप्ता ने समाज के संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की । कोई भी समाज का बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए शासन की योजनाएं का लाभ दिलाने में संस्था सहयोग करेगी,, जरूरत पड़ने पर समाज भी हर संभव सहयोग करेगा।। महासभा के प्रदेश उपा अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता, एडवोकेट संजीव गुप्ता व संरक्षक डॉ जय प्रकाश गुप्ता सभी पदाधिकारी ने समाज के राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक आदि विषयो पर चर्चा की।।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …