आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीते दिन रविवार को शुभारंभ किया गया जिसमें डी आर पी बीरेंद्र पाल सिंह , ओमपाल सिंह , विपिन शर्मा , राधा व बी आर पी मीरा भारती , बविता शर्मा , शशि वाला सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड बनिया खेड़ा , बहजोई , जुनवाई व गुन्नौर क्षेत्र की महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संभल जिले के गांव आटा में स्थित एक संस्थान पर 0 7 जून 2026 से 10 जून 2026 तक सुचारू रहेगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
Budaun Amarprabhat