
लगभग 4 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
खेल प्रतिभाओं को उभरने का मिलेगा पूरा मौका
फरवरी मार्च तक बनकर हो जाएगा तैयार
भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को दिया था प्रस्ताव
बदायूं l खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बदायूं क्षेत्र के लिए एक और अच्छी खबर है l शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र के लिए एक मिनी स्टेडियम की सौगात दिलाई है l शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्टस कोर्ट की स्वीकृति मिली है शासन ने इसके लिए 3 करोड़ 82 लाख रुपए की धनराशि भी मंजूर कर दी है l कार्यवाही संस्था को 9 महीने के अंदर इसका कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं इस इनडोर स्टेडियम के बन जाने के बाद युवाओं को बेहद लाभ मिलेगा l
शिक्षा और खेल पर सरकार का काफी ध्यान है नई प्रतिभाओं को पूरा मौका देने के लिए सरकार खेल सुविधाओं पर भी भरपूर बजट दे रही है l बदायूं में बिल्सी रोड पर शहर से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्पोर्ट्स स्टेडियम है l दूरी की वजह से बहुत से युवा बाहर नहीं पहुंच पाए इंडोर गेम्स के लिए शहर विधायक महेश चंद गुप्ता ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बदायूं शहर के अंदर इंडोर मल्टीस्पोर्टस कोर्ट खुलवाए जाने की मांग की l पूर्व राज्य मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने मोहर लगा दी और पीएम श्री मिनी इंडोर स्टेडियम खोले जाने के लिए 3 करोड़ 82 लाख की धनराशि भी मंजूर कर दी इसके लिए शहर के बीचो-बीच स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान चुना गया है l
इसकी स्वीकृति मिलने के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा विधायक ने बताया कि यह मिनी इंडोर स्टेडियम राजकीय इंटर कॉलेज के एक जर्जर भवन को ध्वस्त करने के बाद बनेगा इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है l बताया कि इनडोर स्टेडियम का निर्माण 43 * 24 मीटर में 11000 स्क्वायर फीट और 25 फीट ऊंचाई का बनेगा इसमें 6 चेंजिंग रूम तथा 10 शौचालय बनेंगे l
पूर्व राज्य मंत्री ने बताया कि मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी कुमार ट्रेडिंग कंपनी,बरेली को दी गई है और 9 महीने के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा l पूरे स्टेडियम के निर्माण से छात्र और शहर के युवाओं को खेल को बहुत सुबिधा मिलेगी।
Box
इनडोर स्टेडियम यह होंगे गेम…
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बनने वाले मॉडल इंडोर मल्टीस्पोर्टस कोर्ट में वॉलीबॉल,फुटबॉल,बैडमिंटन कोर्ट के साथ ही कई अन्य खेल हो सकेंगे
वर्जन
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है हमारे क्षेत्र में कई प्रतिभाएं ऐसी हैं जो खेल जगत में अपने जनपद प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकेंगे l मिनी इंडोर स्टेडियम के बन जाने के बाद यह खेल प्रतिभाएं वास्तव में इसका पूरा लाभ उठा सकेंगे इसी उद्देश्य से उन्होंने सरकार के समक्ष स्टेडियम का प्रस्ताव रखा था इस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी l विकास के लिए आज से बदायूं विधानसभा क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य कराए हैं जिसका लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है और विकास का यह पहिया तेजी से चलता रहेगा l महेश चंद्र गुप्ता भाजपा विधायक, बदायूं
Budaun Amarprabhat