Breaking News

युवा राष्ट्रहित में लगाएं, अपनी अतुलनीय शक्ति और नई ऊर्जा : संजीव

Spread the love

घनें जंगलों दुर्गम रास्ती से होकर 7550 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचे स्काउट गाइड

बदायूं : प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे एडवेंचर कैंप और नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप के चौथे दिन 127 स्काउट-गाइड ने पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों, घनें जंगलों के बीच ट्रेकिंग की। शीतलाखेत की 7550 फिट सबसे ऊंची चोटी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचकर ऐतिहासिक, धार्मिक, दर्शनीय स्थल का भ्रमण किया।
भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह, प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना और प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा.प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 127 स्काउट-गाइड प्रतिभा कर रहे हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शमां ने कहा कि युवाओं में अतुलनीय शक्ति और ऊर्जा होती है। हर कार्य संभव कर दिखानें की सामर्थ्य रखते हैं उन्होंने कहा कि प्रकृति के उपकारों को न भूलें, जन्मदात्री मां के बाद धरती मां ही हमारा ध्यान रखती है। हमको अनमोल सांस, अन्न, जल, वस्त्र और आश्रय प्रदान करती है
डीओसी वाराणसी विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों आचरण पवित्र भावनाएं शुद्ध हो जाती हैं। निस्वार्थ सेवा करें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा के प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़ने के तौर तरीके बताएं उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में रहने का सौभाग्य कम लोगों को ही मिल पाता है। जिले के स्काउट रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, जीवन गोला ने एडवेंचर में शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से पहुंचे स्काउट ने शीतलाखेत की विभिन्न पहाड़ियों की चोटियों में भ्रमण कर रही है। स्काउट-गाइड ने प्राचीन ऐतिहासिक स्याही देवी मंदिर पहुंचकर मां स्याही देवी के दर्शन किए। इस तीर्थ स्थल के समीप स्वामी विवेकानंद 25 मई 1898 को तीन दिन यहां ठहरे ध्यान साधना की, उस स्थान के भी दर्शन किया। वहीं गीत, कहानियों, विभिन्न अभिनयों की शानदार प्रस्तुति दी। एडवेंचर के एलओसी अमित सैनी, एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार, आनंद मालियान, सुरेश ने बच्चों को सहासिक एडवेंचर कराए।
इस मौके पर रोहित गुप्ता, जीवन गोला, फरदीन अहमद, अरहम खान, दिनेश यादव, अरशद खान, निशात, निखिल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!