Breaking News

अब बहुत हुआ अब बहुत हुआ अब अंत किये देते हैं हम इस धरती के हर इक कण को अरिहंत किये देते हैं हम

Spread the love

काकोरी काण्ड शताब्दी पर
आये हैं शायर चार याद
पण्डित बिस्मिल अशफाकउल्ला
रौशनसिंह के सँग में आज़ाद

शायर जब काग़ज़ क़लम छोड़
कर में बंदूक उठाता है
तो दसों दिशाओं से मिलकर
बस एक नाद ही आता है

अब बहुत हुआ अब बहुत हुआ
अब अंत किये देते हैं हम
इस धरती के हर इक कण को
अरिहंत किये देते हैं हम

गाने तो बहुत गा चुके अब
बारूदी फसल उगाएँगे
फसलों की बाली बाली पर
अंगारे फलते जाएँगे

अशफ़ाक़ सदा शफ्फाक़ रहें
रौशनसिंह रौशन रहे नाम
लाहिड़ी और बिस्मिल तुम तो
भारत माँ के सुत हो ललाम
तुमको प्रणाम तुमको प्रणाम
तुमको प्रणाम तुमको प्रणाम

आदित्य तोमर
वज़ीरगंज, बदायूँ


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बंदरों के हमले में महिला घायल, हाथ में लगे 20 टांके

Spread the loveबिल्सी। क्षेत्र के गांव बेरमई बुजुर्ग में शुक्रवार शाम घर पर बैठी कृष्णा …