Breaking News

एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Spread the love

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एफ एन एच डब्ल्यू मॉड्यूल – 2 विषयक चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शनिवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें डी आर पी बीरेंद्र सिंह , ओमपाल सिंह , विपिन शर्मा , लक्ष्मी व बी आर पी रचना , गायत्री , करिश्मा व निर्मला ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषयक से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई
इस कार्यक्रम में संभल जिले के विकास खंड बनिया खेड़ा , पंवासा व संभल क्षेत्र की लगभग 96 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व हरीश उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों को एक एक बैग व एक एक छायांकन प्रति भेंट कर शुभ – कामनाएं दीं ।
यह कार्यक्रम 0 3 जून 2026 से 06 जून 2026 तक संभल जिले के गांव आटा में स्थित एक संस्थान पर आयोजित किया गया ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, 84.82 फीसदी रही उपस्थिति

Spread the love15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, डीएम ने किया निरीक्षण संवाददाता …

error: Content is protected !!