Breaking News

हार्टफुलनेस ध्यान शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, समाधि जैसी दशा का अनुभव

Spread the love

हार्टफुलनेस ध्यान शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, समाधि जैसी दशा का अनुभव

ककोड़ा (बदायू)। संवाददाता।
ककोड़ा मेला परिसर में आयोजित पाँच दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाउडस्पीकरों के शोरगुल के बीच भी साधकों ने प्राणाहुति के साथ ध्यान लगाकर समाधि जैसी शांति और दिव्यता का अनुभव किया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने ब्राइटर माइंड्स विषय पर बोलते हुए कहा कि सामान्यतः मानव मस्तिष्क का केवल कुछ प्रतिशत हिस्सा ही प्रयोग में आता है, जबकि बच्चों के मस्तिष्क में न्यूरॉन्स के विकास के बाद उनकी क्षमताओं में आश्चर्यजनक वृद्धि संभव है।

जिला पूर्ति अधिकारी मैनपुरी रमन मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि मैं प्राणियों के हृदय में वास करता हूँ, और हार्टफुलनेस ध्यान में उसी दिव्य स्वरूप पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों सहित सहभागिता की।

नशा मुक्ति रैली से दिया सामाजिक संदेश

शिविर के दूसरे दिवस मंगलवार को नशा मुक्त भारत जनजागरूकता अभियान रैली का उद्घाटन उपजिलाधिकारी (न्यायिक) राजेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हार्टफुलनेस संस्था द्वारा समाज में नशामुक्ति के लिए किया जा रहा प्रयास एक पवित्र और कल्याणकारी विचार है, जो समाज को नई दिशा देगा।

प्रशिक्षक लखन सिंह ने बताया कि गत वर्ष ककोड़ा मेले में संस्था के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण बचाओ और वृक्ष लगाओ अभियान चलाया था। इस वर्ष रैली में स्वयंसेवकों ने “विकसित भारत बनाना है, युवाओं को नशामुक्त करना है”, “परिवार में प्रेम लाना है, नशे की लत छुड़ाना है” जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया।

दिनभर श्रद्धालु ध्यान अभ्यास सीखने के लिए शिविर में आते-जाते रहे।

कार्यक्रम में रमन मिश्रा, मोहन स्वरूप गंगवार, धर्मपाल सक्सेना, राकेश पाल, सोनल गोयल, कीर्ति अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, नीरज कुमार, रनवीर सिंह, सुरेश पाल, सूरज पाल सिंह, विपिन त्रिपाठी, गुलवीर सिंह, सुरेंद्र पाल जोशी, संतोष सक्सेना, सुभाष चंद्र, महेश पाल सिंह, संजय कुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय समन्वयक अनुज सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से ध्यान शिविर में जुड़ने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …