Breaking News

दहेज हत्या के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

दहेज हत्या के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं। संवाददाता।
थाना जरीफनगर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को ग्राम शेखूपुरा चौराहा से अभियुक्त 1. पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र शेर सिंह तथा 2. शेर सिंह पुत्र स्व. रघुवीर सिंह, निवासीगण ग्राम वाजिदपुर मजरा भोयस, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्त मु.अ.सं. 250/2025, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 दहेज अधिनियम में नामजद और वांछित चल रहे थे। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!