Breaking News

विधायक हरीश शाक्य व चेयरमैन ज्ञान देवी सागर ने किया दीप प्रज्वलन, साहित्य और संस्कृति का हुआ संगम

Spread the love

अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 2025 का शुभारंभ, देशभर से 101 कवियों ने किया काव्यपाठ

बिल्सी। हिंदी साहित्य सेवा समिति (रजि.) शाखा बिल्सी के बैनर तले आयोजित “अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 2025” का शुभारंभ शनिवार दोपहर नगर में भव्य रूप से हुआ। उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य, नगर पालिका चेयरमैन ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर और समाजसेवी दीपक चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में एसडीएम रिपुदमन सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह काव्य उत्सव 8 से 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य सेवा समिति के संस्थापक अचिन मासूम, अध्यक्ष विष्णु असावा, संयोजक ओजस्वी जौहरी, उपाध्यक्ष अमन मयंक शर्मा, संदीप मिश्रा, सचिव अमित वर्मा अंबर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समिति की ओर से सम्मानित पत्रकारों और देशभर से आए कवियों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि हरीश शाक्य (विधायक, बिल्सी) और विशिष्ट अतिथि ज्ञान देवी सागर (चेयरमैन, पालिका परिषद), पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, रिपुदमन सिंह (न्यायिक उप जिलाधिकारी, सहसवान), थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह, और संजीव वार्ष्णेय (जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, कासगंज) कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में महंत मटरूमल शर्मा, सोमेंद्र सोम, नरेंद्र गरल, दिनेश चंद असावा, अशोक खुराना, शमशेर बहादुर आँचल, ममता नोगरैया, सुरेंद्र नाज़, राहुल चौबे और डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता शामिल रहे।

काव्य उत्सव में देशभर से आए 101 कवियों — जिनमें जुगेंद्र सिंह जुगनू, नंदलाल मणि त्रिपाठी, डॉ. राम बहादुर ब्यथीत, अशोक दुबे, शुभ्रा माहेश्वरी, अमित मनोज सक्सेना, संजय गौहर, डॉ. सोन रूपा विशाल, डॉ. अक्षत अशेष, अहमद अमजदी, यासीन आतिश खान, महेश यादव संघर्षी, शांति राणा शांति और अन्य प्रसिद्ध कवि शामिल रहे — ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक चौहान, अवधेश लड्ढा, मृगांक जैन, हरे कृष्ण वर्मा, प्रशांत रस्तोगी, ध्रुव देव गुप्ता, हरि प्रताप सिंह राठौर, वी.पी. सिंह, राकेश माहेश्वरी, रमेश बाबू शर्मा, निशांत माहेश्वरी, तेजस्वी जौहरी, अरविंद गुप्ता और जितेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।

(संवाददाता : अमर प्रभात टीम नेटवर्क, बिल्सी)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल कादरचौक। असरासी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बेसिक …

error: Content is protected !!