Breaking News

चाइल्ड केयर और पुलिस टीम ने नाबालिग को बाल-वधू बनने से बचाया

Spread the love

चाइल्ड केयर और पुलिस टीम ने नाबालिग को बाल-वधू बनने से बचाया
15 नवंबर को होनी थी शादी, टीम की सतर्कता से टला बाल विवाह

बदायूं। जिले के थाना अलापुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की शादी होने से ठीक पहले चाइल्ड केयर टीम और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। किशोरी की शादी 15 नवंबर को तय थी, लेकिन समय रहते मिली सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समझाया और नाबालिग को बाल-वधू बनने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कमल शर्मा एवं काशी समाज संस्थान को गुप्त सूचना मिली थी कि अलापुर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी तय की गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर एक संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम में प्रतीक्षा मिश्र, मुन्तज़िम, एसआई इन्द्रजीत सिंह, बलजीत, रीना और रोहित शामिल रहे। टीम ने गांव पहुंचकर किशोरी के शैक्षिक प्रमाणपत्र और आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि लड़की अभी बालिग नहीं है। इसके बाद टीम ने परिजनों को बाल विवाह अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और समझाकर विवाह रोकने के लिए राजी किया।

परिवार की सहमति के बाद बाल विवाह न कराने का शपथपत्र (हलफनामा) लिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में बाल विवाह कराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकी के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव

Spread the loveकादरचौक। थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खाली …