Breaking News

बसपा में पुराने नेताओं की वापसी शुरू, जय प्रकाश सिंह 8 साल बाद फिर शामिल

Spread the love

बसपा में पुराने नेताओं की वापसी शुरू, जय प्रकाश सिंह 8 साल बाद फिर शामिल
मायावती ने दी उड़िया और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में पुराने नेताओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह की 8 साल बाद बसपा में वापसी हुई है।

मायावती ने जय प्रकाश सिंह की पुनर्वापसी के साथ ही उन्हें उड़िया और पश्चिम बंगाल राज्यों की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि बसपा आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पुराने और प्रभावशाली नेताओं को फिर से संगठन से जोड़ने में जुटी है।

जय प्रकाश सिंह ने कहा कि वे पार्टी प्रमुख मायावती के नेतृत्व में बहुजन आंदोलन को फिर मजबूत करने के लिए काम करेंगे। वहीं, बसपा सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और पुराने नेता भी पार्टी में वापसी कर सकते हैं।

(संवाददाता : लखनऊ)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!