Breaking News

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Spread the love

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं
बदायूं। पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शहर की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और रहमत-बरकत की दुआएं मांगी गईं। पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की खासी भीड़ उमड़ी।
शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद शम्सी, मदरसा आलिया कादरिया, हजरत मेहंदी मियां साहब वाली मस्जिद, अली शहीद साहब वाली मस्जिद तथा हाजी बुखारा साहब वाली मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज से पूर्व उलेमाओं ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए रोजे की अहमियत पर रोशनी डाली।
उलेमाओं ने कहा कि रमजान शरीफ रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है। इस माह में जकात और फितरा अदा कर गरीब व बेसहारा लोगों की मदद करने की विशेष ताकीद की गई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जानबूझकर रोजा छोड़ देता है, वह जीवनभर भी उसकी भरपाई नहीं कर सकता।
उलेमाओं ने बताया कि रमजान का महीना तीन अशरों में बंटा है—पहला रहमत का, दूसरा मगफिरत का और तीसरा दोजख से निजात का। इसी पवित्र माह में हजरत मोहम्मद पर पाक कुरान नाजिल हुई थी। नमाज के बाद लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!