Breaking News

सीसीटीवी निगरानी में नकलविहीन संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 189 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Spread the love

— संवाददाता: आई एम खान , बिसौली
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान एवं इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
परीक्षा शुरू होने से पूर्व आंतरिक सचल दल में शामिल रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा एवं रेनू कुमारी द्वारा छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में 505 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 88 अनुपस्थित रहे।
वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में 469 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 101 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 189 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!