Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश: क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

संवाददाता आई एम खान
बिसौली। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी का बिसौली विधानसभा क्षेत्र में प्रथम प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और भव्यता के साथ स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया, जिससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सक्रियता का उत्साह साफ झलक रहा था।
आंवला-बिसौली मार्ग से शुरू हुआ यह स्वागत सिलसिला नगर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण अंचलों तक जारी रहा। बगरैन मंडल, ग्राम पैपल, धर्मपुर बिहारीपुर और बिसौली नगर के तिरंगा चौक सहित अनेक स्थानों पर स्थानीय नेताओं व मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। बुद्ध बाजार स्थित भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्णेय के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कहा, “भाजपा की सफलता का मुख्य आधार हमारे सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर छिपी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं और नियमित जनसंवाद के माध्यम से नए लोगों को संगठन से जोड़ें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान ओम कृष्ण सागर, अमित पाठक, विजय शर्मा, गुड्डू देवी, वैभव मिश्रा, सरिता वार्ष्णेय, अनुपम पाठक, आशीष गर्ग, संगीता रस्तोगी, सविता शर्मा, शिवम शंखधार, रामवीर सिंह, शिवकुमार पराशरी, पंकज सिंह, राघव सिंह, रीना राघव, दीपेश वार्ष्णेय, राजेश भारद्वाज, वैभव शर्मा, राहुल सिंह, अनिता शर्मा, उषा शर्मा, कृष्णा गुप्ता व नवनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में 600 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the loveबदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित …

error: Content is protected !!