Breaking News

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों में विशेष सफाई अभियान के साथ यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान इज्जतनगर, बरेली सिटी, काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर सिटी, काशीपुर, रामनगर, टनकपुर, कासगंज, हाथरस, फर्रुखाबाद, कन्नौज और पीलीभीत सहित कई स्टेशनों पर साफ-सफाई कराई गई। रेलवे कार्यालयों, कॉलोनियों, अनुरक्षण डिपो, रनिंग रूम, रेलवे अस्पताल और हेल्थ यूनिटों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

रेलवे ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने, डस्टबिन का उपयोग करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता रैली, पोस्टर, बैनर, डिजिटल संदेश और उद्घोषणाओं के माध्यम से भी स्वच्छता का संदेश दिया गया। सोशल मीडिया के जरिए भी अभियान का प्रचार-प्रसार किया गया।

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में कार्यरत ईएनएचएम स्टाफ, ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग और लिनेन वितरण कर्मचारियों ने यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण लिनेन उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर सेवाओं में सुधार पर भी जोर दिया गया।

रेल प्रशासन के अनुसार, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय निकायों और अधिकृत एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। इज्जतनगर मंडल ने कहा है कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

20 जुलाई से चलेगा ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन कार्यकम

Spread the love63 बिन्दुओं पर आंकड़े दिखाकर लिए जाएंगे अभिमत बदायू: 18 जुलाई। जिला गन्ना …

error: Content is protected !!