Breaking News

नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।

Spread the love

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कासगंज से ऐशबाग (लखनऊ) के बीच नई ट्रेन सेवा (ट्रेन संख्या 15321/15322 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस) के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से बदायूं और आसपास के जिलों के यात्रियों को लखनऊ की यात्रा के लिए एक और बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारिणी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा आगामी रविवार को उझानी रेलवे स्टेशन से इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे।

ट्रेन संख्या 15321/15322 कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस समय-सारिणी

स्टेशन आगमन प्रस्थान

कासगंज — 04:20 बजे
उझानी 05:30 बजे 05:35 बजे
बदायूं 06:13 बजे 06:15 बजे
इज्जतनगर 06:35 बजे 06:37 बजे
पीलीभीत 07:35 बजे 07:40 बजे
मैलानी 09:25 बजे 09:30 बजे
सीतापुर 10:50 बजे 10:52 बजे
ऐशबाग (लखनऊ) 12:00 बजे —

इस ट्रेन के संचालन से बदायूं, उझानी और बरेली क्षेत्र के लोगों को राजधानी लखनऊ तक सीधी और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन उझानी, बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिब्बुलपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

आधुनिक एलएचबी कोच

ट्रेन में आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …