बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि उन्हें और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद किया गया, ताकि वे किसानों और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से न उठा सकें।
उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन संगठन इससे पीछे हटने वाला नहीं है। उनका कहना है कि “किसानों और छात्रों के हितों की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी दबाव से आंदोलन कमजोर नहीं होगा।”
रामलखन यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों के अधिकारों और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के प्रशासनिक दबाव से विचलित नहीं होगी।उसके दिल्ली पुलिस द्वारा जन्तर-मन्तर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्रओ पर लाठीचार्ज और बर्बरता के बिरोध में माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन द्वारा उपजिलाधिकारी बिसौली को देना था पर ज्ञापन प्रशासन के द्वारा ग्राम निजरा में घर पर ही नायाब तहसीलदार बिसौली व कोतवाल बिसौली ने लिया युवाजिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा छात्र व किसानो का शोषण हरगिज बर्दाश्त नही किया जायेगा सरकार छात्र व किसानो के संवैधानिक अधिकारो का हनन कर रही तथा छात्र व किसानो अधिकारो को हनन नही होने दिया जायेगाज्ञापन में उपस्थित हुए जिलाउपाध्याक्ष जयपाल जिलासचिव रामचंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह तहसील उपाध्यक्ष अरविन्द ब्लाक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल ग्राम अध्यक्ष सिरतोला
बाबूराम बीरसिह वीरपाल प्रवेश चन्द्र पाल सिंह नेकपाल व सुनील यादव वंटी सिह विपिन यादव आदि किसान साथी मौजूद रहे
Budaun Amarprabhat