Breaking News

कावण यात्रा मार्ग पर पहले दिन अतिक्रमणकारियों को दी तीन दिन की मोहलत, सड़क किनारे से स्वयं हटा लें कब्जा*

Spread the love

*
उझानी:- कावण यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व नगर पालिका परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पहले पालिका की टीम ने अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी के नेतृत्व में मेन मार्केट में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया है। घंटाघर चौराहे से बदायूं रोड की ओर सब्जी मंडी के आसपास, कछला रोड बाजार में चौराहे से लेकर सहसवान तिराहा मोड़ तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। कुछ दुकानदारों ने तो अपने प्रतिष्ठानों के सामने खाली पड़ी जगहों पर पर फड़ लगवा दिए हैं। फड़ डालकर मिर्च मसाले बेचने वालों से लेकर ठेला खोमचे वालों से वसूली भी की जाती है। मंगलवार को पालिका की टीम ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटा लेने के लिए चेतावनी दी।
अतिक्रमणकारियों से कहा गया है कि तीन दिन में मेन मार्केट समेत प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया तो 26 जुलाई को अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों के सामने सड़कों पर रखे मिले सामान को जब्त कर लिया जाएगा। ईओ मणि जी सैनी ने बताया कि अभियान पीडब्ल्यूडी की भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए चलेगा। अतिक्रमणकारियों से फाइन भी वसूला जाएगा। पालिका प्रशासन की इस चेतावनी से गुरुवार को अतिक्रमणकारियों में हडकंप मचा रहा !


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …