संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास में चल रहे वृक्षारोपण महायज्ञ के चौथे दिन का कार्यक्रम औषधीय पौधों के नाम रहा। महाविद्यालय परिसर में रोवर्स-रेंजर्स के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से औषधीय पौधों का व्यापक रोपण किया।
वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं पर्यावरण संरक्षण क्लब की प्रभारी डॉ. सरिता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को ‘हरित परिसर’ के रूप में विकसित करना है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने न केवल विभिन्न औषधीय पौधे रोपे, बल्कि उनकी उपयोगिता, संरक्षण और देखभाल के तरीकों पर भी विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में औषधीय वनस्पतियों का महत्व और भी बढ़ गया है। विद्यार्थियों ने इस पहल के माध्यम से पारंपरिक औषधियों और प्राकृतिक उपचारों की महत्ता को गहराई से समझा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे, बल्कि उनके संरक्षण के प्रति स्थानीय समुदाय में भी जागरूकता फैलाएंगे। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और प्रगाढ़ किया।
इस अवसर पर डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. जुनेद आलम, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई और डॉ. राशेदा खातून की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, रोवर्स-रेंजर्स के सक्रिय सदस्यों में वंश मिश्रा, निश्चत कुमार साहू, कृष्णा शर्मा, पुष्पेन्द्र यादव, विशाल कश्यप, भुवनेश कुमार, दिव्यांशी सागर, अर्पना सिंह, नीतू कुमारी, करिश्मा, शीतल, प्रियांशी, काम्या सिंह, उज़मी बी और निधि शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Budaun Amarprabhat