Breaking News

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the love

बदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली को बढ़ाने तथा कार्य योजना बनाकर परस्पर विभागीय समन्वय से लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्य कर जीएसटी, आबकारी, परिवहन कर, विद्युत, नगर निकाय, मुख्य कर आदि की जून 2026 तक लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा की गई। उन्होंने विभिन्न तहसीलों से संबंधित जनपद के 10 बड़े बकायदारों से की गई वसूली की भी समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान पाया गया की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में जून तक की उपलब्धि में वाणिज्य कर जीएसटी की क्रमिक उपलब्धि 38.63 प्रतिशत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की 85.78 प्रतिशत, आबकारी की 96.51 प्रतिशत, परिवहन कर 110.64 प्रतिशत, विद्युत देय 50.24 प्रतिशत, नगर निकाय 94.74 प्रतिशत, मुख्य देय 106.15 प्रतिशत, विविध देय 75.28 प्रतिशत कार्मिक उपलब्धि रही। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में भी डटे किसान, डीएम को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन, अस्पतालों में भ्रष्टाचार पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को भारतीय किसान संगठन के बैनर तले किसानों …