Breaking News

देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शानदार समापन हुआ।

Spread the love

बिसौली। देव पैलेस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ‘देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हनी वॉरियर्स और हर्षू रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए हनी वॉरियर्स ने 18 रनों से खिताबी जीत दर्ज की। वहीं, टूर्नामेंट में कुशू टाइटंस की टीम तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट के समापन समारोह में धर्मेंद्र वार्ष्णेय ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विजेता टीम के कप्तान हर्षू को खिताबी ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर धर्मेंद्र वार्ष्णेय, मयूर वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, डॉ. अनुज वार्ष्णेय, चितरंजन वार्ष्णेय, पीयूष मुरारी वार्ष्णेय, साहू सावेन्द्र गुप्ता, पुलकित वार्ष्णेय, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, के.पी. मौर्य, नरेंद्र दिवाकर, तपन वार्ष्णेय, जतिन दिवाकर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 2 सितंबर से, बदायूं होकर चलेगी

Spread the loveबदायूं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन के …